रायपुर। मरवाही निवासी श्री बहोरन सिंह की भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होने से धान की फसल ज्यादा होने लगी है। इससे उनकी आमदनी में इजाफा तो हुआ ही है अब वे इसी भूमि पर साग-सब्जी व दलहन की फसल उगाने की तैयारी कर रहे हैं। वे बताते है कि पहले सिंचाई की सुविधा नहीं होने से धान की फसल अच्छी नहीं हो पाती थी। जिससे उसे परिवार के भरण-पोषण चलाने में दिक्कत होती थी। श्री बहोरन पहले भूमिहीन थे, शासन की तरफ से मिले वनअधिकार पट्टे पर ग्राम पंचायत की मदद से उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत डबरी निर्माण किया। डबरी निर्माण कार्य में उनके परिवार और ग्रामवासियों को मनरेगा के तहत रोजगार भी मिला। श्री बहोरन ने बताया कि राज्य शासन की योजनाओं से मिले लाभ ने उनकी जिंदगी बदल कर रख दी है। आज उनका परिवार काफी खुश है और अच्छे से जीवन-यापन कर रहा है।
Previous Articleऐसी स्थिति में व्यक्ति के लिए सबसे घातक हो जाता है ज्ञान और भोजन
Next Article महिलाओं के आजीविका का आधार बना पाहुरबेल का गोठान
Related Posts
Add A Comment


















