दुबई के बुर्ज अल अरब को दुनिया का पहला और इकलौता 7 स्टार होटल माना जाता है. हालांकि, टूरिज्म बोर्ड्स ने अभी तक सात सितारा को मंजूरी नहीं दी है लेकिन इस होटल में मौजूद फैसिलिटीज इसे सेवन स्टार बना देते हैं.

दुनिया में लग्जरी होटलों की कोई कमी नहीं है, लेकिन दुबई का बुर्ज अल अरब (Burj Al Arab) सबको पीछे छोड़ देता है. इसे आमतौर पर दुनिया का इकलौता 7-स्टार होटल कहा जाता है. भले ही आधिकारिक रूप से इसे 5-स्टार रेटिंग दी गई हो, लेकिन इसकी सुविधाएं, सेवा और शान इसे सात सितारा बनाती हैं. 1999 में खोला गया यह होटल दुबई की पहचान बन चुका है.

अनोखा आर्किटेक्चर
बुर्ज अल अरब 321 मीटर ऊंचा है और यह एक विशाल सेल (मस्तूल) की तरह दिखता है. यह पूरी तरह से समुद्र में बने एक कृत्रिम द्वीप पर खड़ा है. होटल तक पहुंचने के लिए एक खास ब्रिज है. बाहर से देखने में यह नीले समुद्र और आकाश के बीच एक शानदार नजारा पेश करता है. रात में रोशनी के साथ यह और भी खूबसूरत लगता है.

कमरों की लग्जरी
होटल में कुल 202 सुइट्स हैं, कोई साधारण कमरा नहीं है. सबसे छोटा सुइट भी 169 वर्ग मीटर का है. हर सुइट दो मंजिला होता है. अंदर हर चीज लग्जरी से भरी हुई है– 24 कैरेट गोल्ड से सजे सामान, मर्मर फ्लोर, सिल्क के कुशन, प्लाज्मा टीवी और निजी बटलर सेवा. कुछ सुइट्स में गोल्ड प्लेटेड आईफोन, प्राइवेट स्विमिंग पूल और सीधे समुद्र का नजारा मिलता है.

सबसे महंगा सुइट
होटल का सबसे महंगा रॉयल सुइटसुइट 780 वर्ग मीटर का है. इसमें चार बेडरूम, नौ बाथरूम, दो डाइनिंग रूम, लाइब्रेरी, प्राइवेट लिफ्ट और एक जकूजी है. एक रात का किराया 50,000 से 1 लाख डॉलर (40 लाख से 80 लाख रुपये) तक जा सकता है. इस होटल में कई अनोखी सुविधाएं मिलती है जैसे निजी हेलीपैड, अंडरवाटर रेस्टोरेंट, रोल्स रॉयस फ्लीट जो मेहमानों को लेने-छोड़ने के लिए इस्तेमाल होता है. साथ ही यहां गोल्डन लिफ्ट भी है.

एक रात का खर्च
सामान्य सुइट की कीमत भी 1,500 से 3,000 डॉलर (1.2 लाख से 2.5 लाख रुपये) प्रतिदिन तक होती है. त्योहारों और स्पेशल सीजन में यह और बढ़ जाती है. सिर्फ अमीर और सेलिब्रिटी ही यहां ठहर सकते हैं. ये दुनिया भर के सेलिब्रिटीज का पसंदीदा होटल है जहां रॉजर फेडरर, टाइगर वुड्स, रिहाना, जस्टिन बीबर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे कई दिग्गज ठहर चुके हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31