गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाली कई तरह की परेड में हिस्सा लेने पहुंचे करीब 150 सैनिक कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। सूत्रों की मानें तो सभी एसिम्प्टोमेटिक हैं। पॉजिटिव पाए गए जवानों को दिल्ली कैंट में क्वारंटीन किया गया है। ऐसी स्थिति में सुरक्षित तरीके से परेड आयोजित कराने के लिए जरूरी प्रोटोकॉल तय कर दिये गये हैं। गौर हो कि कोरोना संकट के बीच अगले साल 26 जनवरी को राजपथ पर परेड की तैयारी हो रही है। बता दें कि गणतंत्र दिवस और सेना दिवस पर होने वाली परेड्स में हिस्सा लेने के लिए हर साल दिसंबर में हजारों सैनिक दिल्ली आते हैं। इस बार भारत ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को मुख्य अतिथि बनने का न्यौता भेजा है। यूके में नए कोविड स्ट्रेन के बावजूद भारत आ रहे हैं, विदेश मंत्रालय इसकी पुष्टि कर चुका है। पिछले साल कार्यभार संभालने के बाद जॉनसन की यह उनकी पहली बड़ी विदेश यात्रा होगी। भारत यात्रा को लेकर बोरिस ने कहा है कि अगले वर्ष की शुरुआत में भारत की यात्रा को लेकर मैं बहुत ही खुश हूं। इससे पहले 1993 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉन मेजर ने नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया था। वहीं, गणतंत्र दिवस 2020 के लिए भारत ने ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को मुख्य अतिथि बनाया था। अब 27 साल के अंतराल के बाद होगा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस अगले महीने भारत के 70वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031