हरियाणा डेस्क : हरियाणा के 7 निकायों में आज रिजल्ट जारी होगा। काउंटिंग जारी है। काउंटिंग सेंटरों के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। सोनीपत नगर निगम में भाजपा के राजीव जैन मेयर बन गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के कमल दीवान को हराया है। अंबाला नगर निगम में अक्षिता सैनी भी जीत गई हैं। वहीं पंचकूला नगर निगम में भी भाजपा उम्मीदवार श्यामलाल बंसल आगे चल रहे हैं।

बता दें कि 10 मई को पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम, सांपला, उकलाना, धारूहेड़ा नगर पालिका व रेवाड़ी नगर परिषद के आम चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। उसी दिन 528 जगह पंचायत उपचुनाव भी हुए थे।

20 वार्डों में से 16 में भाजपा के पार्षद, 3 कांग्रेस, 1 निर्दलीय

अंबाला शहर वार्ड 1 में भाजपा के विशाल राणा जीते
अंबाला शहर वार्ड 2 में भाजपा की वरखा सहोता जीती
अंबाला शहर वार्ड 3 भाजपा के मनीष आनन्द मन्नी जीते
अंबाला शहर वार्ड 4 में भाजपा के वरिंदर नाथ जीते
अंबाला शहर वार्ड 5 में भाजपा के राजेश मेहता जीते
अंबाला शहर वार्ड 6 में भाजपा की अर्चना छिब्बर जीती
अंबाला शहर वार्ड 7 में भाजपा की मोनिका मल जीती
अंबाला शहर वार्ड 8 में कांग्रेस की गुंजीत कौर जीती
अंबाला शहर वार्ड 9 में भाजपा की सिवानी सूद जीती
अंबाला शहर वार्ड 10 में भाजपा के गुरविंदर सिंह जीते
अंबाला शहर वार्ड 11 भाजपा की कविता सैनी जीती
अंबाला शहर वार्ड 12 भाजपा के कमल गुप्ता जीते
अंबाला शहर वार्ड 13 भाजपा के शोभा पुनिया जीते
अंबाला शहर वार्ड 14 कांग्रेस की पूनम विशु शर्मा जीती
अंबाला शहर वार्ड 15 आजाद उम्मीदवार मनोज शर्मा जीते
अंबाला शहर वार्ड 16 भाजपा की निकुंज अजय चावला जीती
अंबाला शहर वार्ड 17 भाजपा के गुरप्रीत सिंह साहनी जीते
अंबाला शहर वार्ड 18 भाजपा के हितेश जैन जीते
अंबाला शहर वार्ड 19 कांग्रेस के पुनीत कवि जीते
अंबाला शहर वार्ड 20 भाजपा की सपना रानी जीती
सोनीपत में मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत

सोनीपत में फिर कमल खिल गया। मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की 23 हजार 247 वोटों से जीत हुई। राजीव जैन ने बड़े अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया। जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930