What's Hot

Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नए मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल पदभार संभालते ही एक्शन मोड में हैं. लोगों की जमीन से जुड़े समस्याओं का निपटारा जल्द से जल्द हो, इसके लिए आदेश जारी किए जा रहे हैं. इसी क्रम में डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा, राजस्व कर्मचारी केवल शनिवार को ही अंचल कार्यालय में रहेंगे, बाकी दिन वे ब्लॉक में रहकर जमीन से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे.

हर रोज कार्यालयों में नहीं होगी बैठक

जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हर रोज कार्यालय में होने वाली बैठक को समाप्त कर राजस्व कर्मचारियों को अपने ब्लॉक में उपस्थिति सुनिश्चित कराएं. अंचल अधिकारी जरूरी होने पर बाकी के दिन ऑनलाइन मोड में बैठक करना सुनिश्चित करेंगे.

उन्होंने कहा है कि विभाग की पहली प्राथमिकता आम लोगों को राहत पहुंचाना है और जमीन से जुड़ी समस्याओं का समय सीमा के अंदर समाधान सुनिश्चित करना आवश्यक है.

ऑनलाइन बैठक में शामिल होंगे राजस्व कर्मचारी

नई व्यवस्था के तहत राजस्व कर्मचारी हर रोज अंचल कार्यालय में होने वाली बैठकों में शामिल नहीं होंगे. सभी कर्मचारी केवल शनिवार को अंचल कार्यालय में उपस्थित रहेंगे. उस दिन भू-समाधान दिवस के दौरान भी उनकी उपस्थिति हो जायेगी. आवश्यकता पड़ने पर शनिवार को छोड़कर अन्य दिनों में वे ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल होंगे.

मंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी राजस्व कर्मचारी रोस्टर के अनुसार अपने-अपने ब्लॉक में उपस्थित रहकर दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई-मापी समेत अन्य राजस्व मामलों के समाधान को प्राथमिकता दें. उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर ही समस्याओं का समाधान होने से आम लोगों को अंचल कार्यालय के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930