भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से आरजेडी के प्रत्याशी सोनू राय की उपचुनाव में जीत हुई है. बीते मंगलवार (12 मई, 2026) को मतदान हुआ था और आज (गुरुवार) रिजल्ट जारी हुआ है.

बिहार विधानसभा चुनाव (2025) में आरजेडी के खराब प्रदर्शन के बाद इस उपचुनाव में जीत से तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को कुछ खुशी जरूर होगी. दूसरी ओर जेडीयू के लिए झटका इसलिए है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के सीएम पद से हटते ही उपचुनाव में पार्टी की हार हो गई.

इस उपचुनाव में जेडीयू ने कन्हैया प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया था जिन्हें सोनू राय ने हरा दिया. मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे. आरा शहर के राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती हुई.

उपचुनाव में 97.96 प्रतिशत हुआ था मतदान

उपचुनाव में कुल 97.96 प्रतिशत मतदान हुआ था. भोजपुर जिले के 14 मतदान केंद्रों पर 98.26 प्रतिशत मतदान हुआ था. यहां पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 98.34 जबकि महिला मतदाताओं का प्रतिशत 98.18 रहा था. वहीं बक्सर की बात की जाए तो जिले में कुल 97.48 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें 98.06 प्रतिशत पुरुषों ने और 96.97 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था.

आरजेडी ने सोनू राय को दी जीत की बधाई

सोनू राय की जीत पर पार्टी की ओर से उन्हें बधाई दी गई है. आरजेडी के एक्स हैंडल से लिखा गया, “भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी श्री सोनू कुमार राय जी की प्रबल जीत पर उन्हें एवं समस्त राष्ट्रीय जनता दल के समस्त कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं.”

राधाचरण शाह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट

ये सीट तत्कालीन एमएलसी राधाचरण साह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. वे संदेश विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दिया था. जेडीयू ने राधाचरण साह के बेटे कन्हैया प्रसाद को ही उपचुनाव में उतार दिया था. पार्टी जीत मानकर चल रही थी लेकिन करारी हार हो गई. आरजेडी के प्रत्याशी सोनू कुमार राय की बात करें तो वे पूर्व एमएलसी लाल दास राय के बेटे हैं. आरजेडी के पूर्व विधायक विजेंद्र यादव के दामाद हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031