उधमपुर: उधमपुर के तहसील चेनानी में भयंकर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। इस दौरान मौके पर लोग भी इक्टठा हो गए हैं और पुलिस लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिशों में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार पंचायत भाटला में राम सरन पुत्र पुशू राम के घर भयंकर आग लग गई। इस घर में राम सरन के पांचों बेटे रवि कुमार, त्रिलोचन कुमार, हंस राज, जीवन कुमार और मोहन लाल रहते थे। सभी भाई अलग-अलग रहते ते लेकिन सबका मिलकर एक ही बहुत बड़ा मकान था जो आज राख बन गया।

गनीमत रही कि समय रहते घर के सभी लोग और जानवर सुरक्षित बाहर निकल आए जिससे किसी भी प्रकार का जानी नुकसान होने से बचाव रहा लेकिन इस आगजनी की घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि घर में करीब 5-6 गैस सिलेंडर भी पड़े हुए थे जो कि एक-एक करके ब्लास्ट हो गए जिसके चलते आग बेकाबू हो गई और पूरा घर जलकर राख में बदल गया।

आग इतनी भयंकर थी कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन जब तक आग बुझी तब तक सब कुछ जल चुका था। परिवार वालों ने जो कपड़े पहने हुए हैं बस वही बचे हैं इसके अलावा बाकी सब कुछ जल गया। वहीं आग का पता चलते ही आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए और आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31