अलवर। मायके जाने से रोकने से नाराज होकर मां अपनी आठ महीने की बेटी को तेजाब पिलाया था। बच्ची अलवर के शिशु अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक है। पीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि बच्ची अभी वेंटीलेटर पर है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में बच्ची के पिता मोहित निवासी नगर जिला डीग हाल निवासी कैप्टन चौक सेक्टर-7 भिवाड़ी ने फेज तृतीय थाने में पत्नी सुधा के खिलाफ शिकायत दी है।

पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित पिता मोहित ने बताया कि वह बीकेटी कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार दोपहर पत्नी सुधा का फोन आया और उसने मायके जाने की बात कही। मोहित ने नई नौकरी होने और अवकाश नहीं मिलने का हवाला देकर मना कर दिया। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर पत्नी ने फोन काट दिया। मोहित के अनुसार कुछ देर बाद उसकी बहन का फोन आया कि बच्ची ने कोई जहरीली चीज खा ली है और उसके होंठ काले पड़ रहे हैं।

सूचना मिलते ही वह कंपनी से घर पहुंचा। तब तक परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर जा चुके थे। जांच में चिकित्सकों ने बच्ची का मुंह जला हुआ पाया और हालत गंभीर होने पर उसे अलवर रेफर कर दिया। पिता का आरोप है कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर पूछताछ करने पर पत्नी ने खुद मासूम को तेजाब पिलाने की बात स्वीकार की। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी ने बच्ची को जान से मारने की कोशिश की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

होंठ काले पड़े तो परिजनों को हुआ शक

परिजनों के अनुसार बच्ची के होंठ अचानक काले पड़ने लगे और उसक तबीयत बिगडने लगी। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुंह के अंदर जलने के निशान पाए। पिता मोहित ने बताया कि हाल ही में नई नौकरी लगने के कारण उसे छुट्टी नहीं मिल रही थी। इसी वजह से उसने पत्नी को पीहर जाने से मना किया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031