ग्वालियर: ग्वालियर में कायस्थ समाज ने घटती जनसंख्या को लेकर एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि समाज के जिन दंपतियों के यहां तीसरी संतान का जन्म होगा, उन्हें 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने जताई चिंता

बैठक में मंच के पदाधिकारियों और समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने चिंता जताई कि आधुनिक जीवनशैली, छोटे परिवार की सोच और बदलती सामाजिक परिस्थितियों के कारण कायस्थ समाज की जनसंख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

जल्द ही औपचारिक रूप से लागू की जाएगी योजना

वक्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते इस दिशा में जागरूकता नहीं बढ़ाई गई तो आने वाले वर्षों में समाज की संख्या और प्रभाव दोनों कम हो सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए तीसरी संतान पर आर्थिक प्रोत्साहन देने का फैसला लिया गया है, ताकि युवा दंपति आगे आकर समाज की जनसंख्या वृद्धि में योगदान दें। राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि यह योजना जल्द ही औपचारिक रूप से लागू की जाएगी और इसके लिए नियम व पात्रता भी तय की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031