श्री भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष एवं डॉ. सारांश मित्तर, सी.ई.ओ., क्रेडा के कुशल नेतृत्व से हो रहा राज्य सौर ऊर्जीकृत

क्रेडा द्वारा प्रदेश में संचालित महत्वाकांक्षी सौर सुजला योजना एवं जल जीवन मिशन, सोलर पॉवर प्लांट एवं सोलर हाईमास्ट योजनाओं के तहत् किये जा रहे कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण किये जाने हेतु श्री भूपेन्द्र सवन्नी, माननीय अध्यक्ष, क्रेडा की अध्यक्षता में डॉ. सारांश मित्तर, आई.ए.एस., मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा ने दिनांक 21-05-2026 को क्रेडा प्रधान कार्यालय रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश में संचालित क्रेडा के समस्त जोनल व जिला कार्यालयों के अधिकारी उपस्थित हुए।

सर्वप्रथम क्रेडा सी.ई.ओ. डॉ. मित्तर द्वारा राज्य में संचालित महत्वकांक्षी परियोजनाओं में सौर सुजला योजना, सोलर ड्यूल पंप, सोलर हाईमास्ट, जल जीवन मिशन योजनांतर्गत स्थापनाधीन संयंत्रों का कार्य समयसीमा में पूर्ण करने तथा पूर्ण हो चुके संयंत्रों को सतत् कार्यशील रखने के निर्देश मैदानी अधिकारियों को दिये गए। साथ ही क्रेडा द्वारा संचालित शासन की अन्य योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करते हुए पूर्ण कराने के निर्देश भी दिये गये। उल्लेखनीय है कि, विष्णुदेव साय के सुशासन में व क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद सवन्नी व सीईओ डॉ. सारांश मित्तर के मार्गदर्शन में ग्रामीणों के सर्वव्यापी विकास हेतु लगातार नये कार्यों व योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।  

नवाचार के क्षेत्र में कार्य हेतु अधिकारियों को निर्देश –

क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी एवं सी.ई.ओ. डॉ. सारांश मित्तर द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिये गए कि सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत क्रेडा को प्राप्त समस्त आवेदनों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाना है। सौर सुजला योजना के क्रियान्वयन के संबंध में निर्देश दिये गए कि यह योजना कृषकों के उत्थान की योजना है, जिसका ससमय एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नवाचार करने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य में सोलर पार्क डेव्हलप करने हेतु अयोग्य कृषि भूमि का चिन्हांकन कर जिले के राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर प्रस्ताव तैयार किया जाये। साथ ही ऊर्जा शिक्षा उद्यान के व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पार्क की खूबियों से जनमानस को अवगत कराने हेतु विभिन्न स्कूलों एवं शिक्षा संस्थानों से संपर्क कर छात्र-छात्राओं को ऊर्जा पार्क की विशेषताओं से अवगत कराया जाए।

बैठक की विशेष बात यह रही की वर्तमान में ईधन की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए क्रेडा के समस्त जोनल व जिला कार्यालयों के अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक परिवहन व कार पूल करते हुए बैठक में अपनी शत-प्रतिशत उपस्थिति प्रदान की गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930