Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले में 14 वर्षीय एक किशोरी द्वारा सरकारी अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद बलात्कार के आरोप में 24-वर्षीय एक युवक को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
करीबी रिश्तेदार गिरफ्तार
नाबालिग लड़की ने शुक्रवार शाम को अस्पताल के बाथरूम में एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद अस्पताल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। संभागीय पदाधिकारी (गिरिडीह सदर) जितवाहन ओरांव ने बताया, “पीड़िता के पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई और शनिवार को बेंगाबाद पुलिस थाना क्षेत्र से लड़की के एक करीबी रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया।” उन्होंने बताया कि लड़की का बयान एक महिला पुलिस अधिकारी ने दर्ज किया और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार) समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद लड़की बाथरूम गई, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि बाद में उसने कथित तौर पर अस्पताल परिसर से निकलने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों ने उसे रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा, ”मां और नवजात शिशु को बाद में एम्बुलेंस से दूसरे चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया। दोनों स्वस्थ हैं और चिकित्सकीय निगरानी में हैं।”
14 साल की नाबालिग बनी मां, रेप के आरोप में रिश्तेदार गिरफ्तार
Previous Articleऋषिकेश में चश्मे के चक्कर में गंगा में बहा 17 वर्षीय आयुष
Related Posts
Add A Comment



















