फ़लक फाउंडेशन नई दिल्ली के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर गूगल मीट पर ऑनलाईन वीडियो काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में लगभग 2 दर्जन कवियों ने अपना काव्य पाठ प्रस्तुत किये। फ़लक फाउंडेशन के संस्थापिका/राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ नेहा इलाहाबादी के अनुसार कवि सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए विष्णु शर्मा हरिहर ने पूर्व प्रधानमंत्री व मूर्धन्य कवि स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जीवनी व कार्यकाल पर प्रकाश डाला। कवि सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती डॉ. कंचना सक्सेना जी ने अपने काव्य पाठ से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। जबकि दिल्ली से पधारे वरीष्ट कवित्री डॉ नेहा इलाहाबादी ने समारोह मे आये अतिथिगणों का धन्यवाद ज्ञापन। परमानंद निषाद प्रिय के अनुसार कार्यक्रम का संचाल अटल मुरादाबादी ने किया। इस सम्मेलन में एक से बढ़कर एक कवि एवं कवित्री उपस्थित रहे। परमानंद निषादप्रिय, रश्मि सक्सेना पचोर,ललिता कुमारी वर्मा अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, मधु भूतड़ा गुलाबी नगरी जयपुर, बृजकिशोरी भानुजा,शैलेन्द्र कुमार राना, आगरा, उत्तर प्रदेश, रश्मि लहर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, संजय सागर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, मीनाक्षी त्रिवेदी, मौनी वडोदरा, नीलू सक्सेना देवास मप्र, रंजना बिनानी गोलाघाट असम, तारा प्रजापति प्रीत जोधपुर (राज0),डॉ रश्मि शुक्ला प्रयागराज, रमा बहेड़ तेलंगाना,विनोद कुमार सीताराम दुबे जौनपुर, उत्तर प्रदेश व पदमा तिवारी आदि दर्जनों साहित्यकारों ने स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर एक से बढ़कर एक रचनाएँ सुनायी। सम्मेलन के अंत में सभी का डॉ नेहा इलाहाबादी,दिल्ली ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31