What's Hot

नई दिल्ली- राष्ट्रपति भवन में 25 मई को साल 2026 के पद्म अवार्ड दिए गए। इस खास मौके पर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत ‘पद्म विभूषण’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। ऐसे में दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र को मिले पुरस्कार को ग्रहण किया।इस दौरान वो काफी भावुक नजर आईं। उनके चेहरे पर साफ दिखाई दिया कि वो धर्मेंद्र को कितना याद कर रही थीं।

धर्मेंद्र को पद्म पुरस्कार मिलने पर हेमा ने कही यह बात

पद्म पुरस्कार की घोषणा साल 2026, जनवरी में की गई थी। “यह मेरे लिए एक भावुक क्षण है।”इसके साथ ही उन्होंने पुरस्कार मिलने पर परिवार की प्रतिक्रिया का भी खुलासा किया।हेमा ने आगे कहा, “अहाना मेरे साथ है, ईशा आना चाहती थीं, लेकिन आ नहीं सकी। इससे पूरा परिवार खुश है। सनी, बॉबी, सभी को इस बात की जानकारी है। यह हम सबके लिए एक बड़ा पल है।”

कब हुआ था धर्मेंद्र का निधन?

आपको बता दें धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर, 2025 में 89 वर्ष की आयु में हुआ था। हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र, फिल्म जगत में एक चहेते व्यक्तित्व थे।धर्मेंद्र को निधन से पहले आखिरी बार करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था।वहीं उनके निधन के बाद 25 दिसंबर, 2025 को उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज हुई। हालांकि, यह बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031