नवा रायपुर अटल नगर: छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026 के लिए पूर्व में घोषित ‘ईद-उल-जुहा (बकरीद)’ के अवकाश की तारीख में आंशिक संशोधन किया है । सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पहले तय की गई तारीख 27 मई 2026 (बुधवार) के स्थान पर अब 28 मई 2026 (गुरुवार) को राज्य में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश रहेगा । शासन के आदेशानुसार अब राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में बुधवार के बजाय गुरुवार को अवकाश मान्य होगा ।
छत्तीसगढ़ में बकरीद की छुट्टी में बदलाव, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
Related Posts
Add A Comment



















