सुल्तानपुर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
यह पूरा मामला जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र का है। जहां मुसवा सरैया के पास सामने आ रही एक बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में साइकिल सवार दामोदरपुर निवासी रामपूजन निषाद (50 वर्षीय) मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार सरैया मुस्तफाबाद निवासी अनुराग ((20 वर्षीय) गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए दोनों शव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही गंभीर रूप से घायल हुए अनुराग की मौत हो गई। घटना के संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।



















