Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार चलाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो जुड़वा बहनों से जबरन देह व्यापार करवाया जाता था।
गिरफ्तार महिला काफी शातिर तरीके से इस अवैध कारोबार को संचालित कर रही थी। वह गिरिडीह में किराए के मकान में रहकर इस धंधे को चलाती थी। आसपास के लोगों को भनक लगते ही वह अपना ठिकाना बदल लेती थी ताकि पुलिस की नजर से बच सके। मामले की सूचना पचम्बा थाना प्रभारी को फोन के माध्यम से मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस ने दोनों सगी बहनों से पूछताछ की, जिसमें खुलासा हुआ कि महिला उन पर दबाव बनाकर जबरन देह व्यापार करवाती थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त महिला को गिरिडीह के सिरसिया इलाके से गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने इस अवैध कारोबार में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर इस धंधे में शामिल गांडेय निवासी दो अन्य लोगों को भी चिन्हित किया गया।
पुलिस ने उन दो ठिकानों पर भी छापेमारी की, जहां फिलहाल यह अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
किराए के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, महिला समेत 3 गिरफ्तार
Previous ArticleInfluencer Ronisha के मामले में मां ने खोले कई राज
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















