राजनांदगांव। नगर पालिक निगम में विगत कुछ माह से लगातार नियम कानून को ताक में रखकर निर्णय लिए जा रहे है और जिम्मेदार अधिकारी और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि अपने पद का दूरुपयोग कर खुलेआम आदेश और संकल्प पारित कर रहे है। व्याख्याता गणित के शिक्षक को महापौर का सचिव बना दिया गया है। सरकारी स्कूलों में पहले से ही शिक्षकों की भारी कमी है और उत्कृष्ट स्कूल में तो पूरे साले बितने के बावजूद गणित का व्याख्याता नहीं मिल रहा है, लेकिन वहीं दूसरी ओर नगर पालिक निगम के जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा ठाकुर प्यारे लाल स्कूल में पदस्थ संजीव कुमार मिश्रा जो कि गणित विषय के व्याख्याता है, उन्हें महापौर का सचिव नियुक्त कर दिया है। शिक्षक को अध्यापन कार्य कराना छोड़ उसे बाबूगिरी करने के लिए नियुक्ति कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने आयुक्त से मांग की है कि शिक्षकों से अध्यापन कार्य ही लिया जाए, उन्हें बाबूगिरी कराना उचित नहीं है, इसलिए संजीव कुमार मिश्रा, व्याख्याता गणित को महापौर सचिव पद से तत्काल हटाकर अध्यापन कार्य में भेजा जाए।
Previous Articleनए साल में छत्तीसगढ़ ने देश में लहराया परचम
Related Posts
Add A Comment


















