नए साल के जश्न के मौके पर मुंबई में 35 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया. हालांकि पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले में यह आंकड़ा काफी कम है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले साल, नए वर्ष के मौके पर मुंबई में 677 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया था और अदालत ने छह महीने के लिए उनका लाइसेंस रद्द कर दिया था. उन्होंने कहा, इस साल, केवल 35 लोग शहर में शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए. यह संख्या पिछले कुछ वर्षों की तुलना में काफी कम है. पुलिस ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर रात को लगे कर्फ्यू के कारण अधिकतर लोगों ने घर में ही नव वर्ष का जश्न मनाया. वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए नए साल की पूर्व संध्या पर शहर में कई स्थानों पर मुंबई यातायात पुलिस के कर्मी तैनात किए गए थे.
Previous Articleपाकिस्तानी महिला बन गई ग्राम प्रधान, मचा प्रशासनिक हड़कंप
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















