What's Hot

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत और फिर सीएम की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 93 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए थे, हालांकि अभी और अफसरों की बदली की अटकलें लग रही हैं। इनमें पश्चिमी मेदिनीपुर की एसपी पापिया सुल्ताना भी हैं। वह राज्य में बीजेपी की जीत के बाद तब सुर्खियों में आई थी जब उन पर आरोप लगा था कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर वह सोफे पर बैठीं रहीं। पापिया सुल्ताना खड़ी नहीं हुई। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था, हालांकि बंगाल में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की चर्चाओं के बीच पापिया सुल्ताना एक्शन मोड में आई हैं।

मार्च में बनी थीं पश्चिम मेदिनीपुर की एसपी

पापिया सुल्ताना 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वह बंगाल की पहली मुस्लिम महिला आईपीएस हैं। उन्हें सरकार ने 17 मार्च, 2026 को पश्चिमी मेदिनीपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया था। वे राज्य पुलिस से प्रमोट होकर 2015 बैच कर आईपीएस अधिकारी बनी हैं। पापिया सुल्ताना को केंद्रीय चुनाव आयोग ने एसपी नियुक्त किया था। तब उन्होंने एसपी पलाश चंद्र ढाली की जगह ली थी। वेस्ट मेदिनीपुर का एसपी बनने से पहले वे होम गार्ड संगठन में सीनियर स्टाफ ऑफिसर के पद पर कार्यरत थीं।

शपथ ग्रहण विवाद ने बढ़ाई थी मुश्किल

पापिया सुल्ताना मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के बाद विवादों में आई थीं। उन पर आरोप लगा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंचने पर भी वे कथित तौर पर अपनी सीट (सोफे) से खड़ी नहीं हुईं। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो को लेकर यह दावा किया गया कि जिसके कारण वे देश भर में काफी चर्चा और विवादों में आ गईं। इससे पहले संदेशखाली जांच में वह चर्चा में आई थीं। फरवरी 2024 में वह पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचार के आरोपों की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) का हिस्सा रही थीं, जिसके दौरान उन पर पीड़िता के प्रति संवेदनहीनता बरतने के आरोप भी लगे थे।

हावड़ा की रहने वाली हैं पापिया सुल्ताना

पापिया सुल्ताना का जन्म 5 जुलाई 1980 को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के एक गांव में हुआ था। वह एक साधारण परिवार में पली-बढ़ीं। पापिया सुल्ताना एक बेटे की मां हैं। वे सिंगल मदर हैं। उनका शादी के बाद तलाक हो चुका है। उनके बेटे की कस्टडी पापिया सुल्ताना के पास है। पापिया शादी के बाद आईपीएस बनी हैं। वह बंगाल की पहली मुस्लिम महिला आईपीएस होने के कारण वह सुर्खियों में रहती हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930