हैदरादाबाद: तेलंगाना सरकार में मंत्री और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के नाम पर कुछ राज्यों में लोगों को परेशान किया जा रहा है। अजहरुद्दीन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल जैसी स्थिति तेलंगाना में नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से नागरिकों के अधिकारों की रक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी वैध मतदाता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का विरोध किया जाएगा।

अजहरुद्दीन ने कही ये बात

बिहार और कोलकाता में जो हुआ है वो हम तेलंगाना में नहीं होने देंगे। हम काफी अच्छा काम करेंगे। हर आदमी को अपनी जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। एसआईआर एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इस पर हमें जल्द से जल्द काम करना पड़ेगा। इस पर हमें पेशेवर ढंग से काम करना पड़ेगा। पार्टी की तरफ से हम अपना 100 प्रतिशत देंगे और हमें इसका अच्छा रिजल्ट मिलेगा। यहां हम वैसा नहीं होने देंगे जैसा बंगाल और बिहार में हुआ था। उनके पास तो बिल्कुल समय नहीं था। हमारे पास तो अभी काफी समय है।

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बंगाल में किया था चुनाव प्रचार

बता दें कि पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बंगाल चुनाव के दौरान मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी के लिए प्रचार किया था। शहर में रोड शो से पहले, अजहरुद्दीन ने चौधरी के लंबे राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र से उनके जुड़ाव का हवाला देते हुए मतदाताओं से कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करने की अपील की थी। लेकिन उनकी ये अपील काम नहीं आई। अधीर रंजन चौधरी चुनाव हार गए थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031