What's Hot

Jharkhand News: झारखंड के कोडरमा जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही एक छात्रा मृत पाई गई। छात्रा के परिवार ने दावा किया कि परीक्षा रद्द होने से हताश होकर उसने आत्महत्या की। 

फंदे से लटका मिला शव
पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात तेलैया थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में हुई। पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने छात्रा को रात के खाने के लिए बुलाया, उस वक्त 17 वर्षीय लड़की अपने कमरे में अकेली थी। पुलिस के मुताबिक, काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर परिवार वालों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और उसे दुपट्टे से लटका हुआ पाया। छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तेलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने तीन मई को नीट-स्नातक की परीक्षा दी थी और उसे अपने प्रदर्शन को लेकर काफी उम्मीद थी। उन्होंने बताया कि परीक्षा रद्द होने के बाद वह परेशान हो गई और उसे डर था कि दोबारा होने वाली परीक्षा पहले की तुलना में कठिन होगी। 

मूल रूप से बिहार का रहना वाला है परिवार
बीमा एजेंट के रूप में काम करने वाले पिता ने बताया, “हमने उसे कई बार समझाया और वो सदमे से उबरती हुई लग रही थी। उसने अपनी तैयारी फिर से शुरू कर दी थी और नियमित रूप से ऑनलाइन टेस्ट दे रही थी।” उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने रविवार शाम को भी ऑनलाइन टेस्ट दिया था। अधिकारी ने बताया, “रात के खाने के समय हमने उसे कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। हम चिंतित हो गए और जब हमने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उसका शव मिला।” परिवार मूल रूप से बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है और छात्रा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने प्रश्न पत्र लीक के आरोपों के बीच 12 मई को मेडिकल प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी थी। पुनर्परीक्षा 21 जून को निर्धारित की गई है। सीबीआई ने इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930