तिल्दा नेवरा। घासीदास जयंती के पावन पर्व पर 31 दिसम्बर को तिल्दा नेवरा के घासीदास चौक के समीप सतनाम बाड़ा में नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया की उपस्थिति में बड़ी धूमधाम से घासीदास जयंती मनाई गई। इस मौके पर आश्रय स्थल का लोकार्पण, सीसी रोड, नाली कार्य का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया। नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि तिल्दा नेवरा के अध्यक्ष लोमिच्छा गुरु डहरिया व पार्षद गण अच्छे से विकास कार्यो में लगे हुए हैं। व तिल्दा नेवरा में इंडोर स्टेडियम की सौगात दी है। इस मौके पर छाया वर्मा राज्यसभा सांसद, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा,पूर्व नपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री राम गिडलानी, वरिष्ठ कांग्रेसी मोती हिंदुजा, तिल्दा शहर अध्यक्ष सुनील सोनी, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस लक्ष्मी नारायण वर्मा, विजय सोनू मारखण्डेय अध्यक्ष प्रतिनिधि, देवदास टण्डन सभापति, लुकराम बघेल पार्षद, राजकुमार गेन्द्रे पार्षद की गरिमामयी उपस्थित में सतनाम सेना प्रमुख खुशवंत गुरु व बड़े गुरु साहब, नपा अधिकारी जीडी डहरिया व नपा अध्यक्ष लोमिच्छा गुरु डहरिया व सतनामी समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।
मंत्री शिव डहरिया ने तिल्दा-नेवरा नपाध्यक्ष के कार्यों को सराहा
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















