इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में रेलवे स्टेशन से महिला अपने तीन मासूम बच्चों ओर प्रेमी के साथ फरार हो गई. पति अपनी पत्नी ओर तीन मासूम बच्चों को वापस लाने के लिए भटकता हुआ नजर आ रहा है. मैनपुरी जिले का मूल रूप से रहने वाला सतीश पंजाब से अपनी पत्नी बच्चों के साथ लौटा. सतीश जब बाथरूम के लिए गया इसी बीच महिला अपने प्रेमी और तीन बच्चों के साथ में फरार हो गई है. अब पति सतीश अपने बच्चों और महिला की तलाश में इधर-उधर भटक रहा है. राजकीय रेलवे पुलिस में पीड़ित पति सतीश ने शिकायत दर्ज कराई है. ऐसा कहा गया है कि पत्नी सहेली का भाई बताकर साथ लाई युवक के साथ तीन बच्चों समेत लापता हो गई है.

पंजाब के बठिंडा में मुर्गी फार्म पर काम करती थी पत्नी
पंजाब से पति के साथ लौट रही एक महिला अपने तीन बच्चों समेत रेलवे स्टेशन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को एक युवक अपने साथ लेकर चला गया है. मामले की शिकायत जीआरपी थाने में देकर पत्नी और बच्चों की बरामदगी की मांग की गई है. मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के नगला शीश निवासी 27 वर्षीय सुलेखा पत्नी सतीश अपने पति के साथ पंजाब के भठिंडा-मानसा क्षेत्र में स्थित एक मुर्गी फार्म पर काम करती थी.

प्रेमी को सहेली का भाई बताकर साथ ले आई थी पत्नी
सतीश ने बताया कि करीब आठ दिन पहले उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों और मोहित ठाकुर नामक युवक को साथ लेकर पंजाब आई थी. पत्नी ने मोहित को अपनी सहेली का भाई बताते हुए उसे काम पर लगवाने की बात कही थी. सतीश के अनुसार मोहित रसूलाबाद क्षेत्र का रहने वाला है. पति ने बताया कि वह पत्नी, तीन बच्चों और मोहित के साथ मानसा (पंजाब) से फरक्का एक्सप्रेस द्वारा इटावा के लिए रवाना हुए थे. करीब 3:53 बजे सभी लोग इटावा रेलवे स्टेशन पर उतरे और वेटिंग हॉल की ओर पहुंचे. इसी दौरान वह शौचालय जाने के लिए गया. लौटकर देखा तो पत्नी सुलेखा, बेटी दुर्गा (9), सुरभि (5) और मस्त मौली (3) वहां नहीं थे.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930