विराट कोहली जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, बीसीसीआई ने इसको लेकर अभी कोई बयान जारी नहीं किया है। अगर कोहली इस सीरीज से बाहर होते हैं, तो वे 18 साल के करियर में पहली बार चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर होंगे। टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट का कहना है कि कोहली और रोहित को लेकर अधिकृत जानकारी जल्द ही सामने आएगी। वनडे सीरीज से पहले उनकी फिटनेस का आंकलन किया जाएगा। कोहली ने हाल ही में आरसीबी को लगातार दूसरा आईपीएल खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 75 रन की नाबाद पारी खेली थी। बताया जा रहा है कि इसी पारी के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी (जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव) हुई।

अफगानिस्तान का भारत दौरा छह जून से शुरू हो रहा है। टीम मुल्लांपुर स्टेडियम पर छह जून से एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। उसके बाद 13 जून से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। कोहली के अलावा, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी सस्पेंस है। उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने की शर्त पर टीम में शामिल किया गया था। रोहित को चोट के कारण आईपीएल के कुछ मैचों से बाहर रहना पड़ा था। रोहित की फिटनेस पर अंतिम फैसला टीम प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा।

सीरीज की व्यूअरशिप पर असर पड़ेगा

कोहली और रोहित की गैरमौजूदगी से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज की व्यूअरशिप पर असर पड़ेगा। क्योंकि, ये दोनों स्टार केवल वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं। दोनों ने टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है।

तिलक, सैमसन और पाटीदार संभावित विकल्प

कोहली की गैरमौजूदगी में सिलेक्टर्स के सामने देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और रजत पाटीदार जैसे ऑप्शंस हैं। टीम मैनेजमेंट की नजरें पाटीदार और सैमसन के पर है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930