स्मार्टफोन बाजार में कॉम्पिटिशन लगातार बढ़ता जा रहा है और इसी बीच Redmi भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन लेकर आने की तैयारी में है. कंपनी ने Redmi Turbo 5 के इंडिया लॉन्च डेट का ऑफिशियली ऐलान कर दिया है. यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई परफॉर्मेंस की तलाश में रहते हैं, लेकिन फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते.

16 जून को होगा लॉन्च

Redmi Turbo 5 को कंपनी भारत में 16 जून को लॉन्च करने वाली है. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Amazon India समेत अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी इसे White, Green और Black कलर ऑप्शन में उतार सकती है.

मिलेगा नया दमदार प्रोसेसर

कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है, कि फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलेगा. यह प्रोसेसर बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस, फास्ट ऐप लोडिंग और स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है. Redmi का दावा है कि यह अब तक का सबसे फास्ट Redmi स्मार्टफोन हो सकता है.

डिस्प्ले और स्टोरेज भी होंगे खास

चीन में लॉन्च हुए मॉडल के आधार पर माना जा रहा है, कि भारत में भी Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस काफी स्मूद रहेगा. फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है. यह कॉम्बिनेशन डिवाइस की स्पीड को और बेहतर बना सकता है, जिससे भारी ऐप्स और गेम्स भी आसानी से चल सकेंगे.

बड़ी बैटरी बनेगी सबसे बड़ा आकर्षण

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Turbo 5 की सबसे चर्चित खासियत इसकी 7560mAh की बैटरी हो सकती है. इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को लंबे समय तक बैकअप मिलने की उम्मीद है. वहीं 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फोन को जल्दी चार्ज करने में मदद करेगा.

कैमरा सेटअप कैसा होगा?

फोटोग्राफी के लिए, स्मार्टफोन में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है. रोजमर्रा की फोटोग्राफी और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए यह सेटअप काफी काम का साबित हो सकता है.

पानी और धूल से भी रहेगा सुरक्षित

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Turbo 5 को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ पेश किया जा सकता है. इसका मतलब है कि फोन धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा, जो इस प्राइस सेगमेंट में एक बड़ा प्लस पॉइंट माना जा सकता है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031