पत्नी की बार-बार मायके जाने की जिद से तंग आकर पति ने अंतत: उसकी जान ले ही ली। आरोपी पति ने बताया कि उसके अक्सर मायके जाने की जिद से वो डर गया था कि कहीं पत्नी उसे छोड़कर हमेशा के लिए मायके न चली जाए। मामला हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली थाना इलाके का है। यहां अकबर बरोटा का रहने वाला सतीश पत्नी रंजना और 4 साल के बेटे मयंक के साथ करिए के मकान में रहता था। वह फैक्ट्री में काम करता था। उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। दूसरी शादी होने के बाद से वो लगातार डरता रहता था। उसे लगता था कि कहीं ये भी उसे छोड़कर चली न जाए। इधर रंजना मायके जाने की जिद करने लगी। सतीश ने मना कर दिया। अक्सर वो मायके जाने के लिए कहती थी। घटना वाले दिन भी रंजना ने मायके जाने की बात की तो पति से कहासुनी हो गई। इसी दौरान गुस्से में सतीश ने पत्नी का गला दबा दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031