कोलकाता/नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस में अब बागी सांसद के तौर पर सुदीप बंधोपाध्याय का नाम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट की नेता और अभिनेत्री शताब्दी रॉय शनिवार को दिल्ली पहुंची तो उनके साथ ममता बनर्जी के करीबी नेता सुदीप बंधोपाध्याय भी थे। शताब्दी रॉय उन्हें लेकर सीधे केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर लेकर पहुंची। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त पर सामने आया है जब 19 बागी सांसदों का खेमा खुद के असली टीएमसी होने का दावा कर रहा है। बागी सांसदों के खेमे में सुदीप बंधाेपाध्याय के जाने से अब कुल संख्या बढ़ सकती है।

दीदी की नींद उड़ाने वाला घटनाक्रम

टीएमसी के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की है। जिसके बाद इस बात की अटकलें लग रही हैं कि वह टीएमसी के बागी सांसदों के साथ शामिल हो सकते हैं। इससे पहले भी टीएमसी के बागी सांसद भूपेंद्र यादव के घर पर इकट्‌ठा हुए थे। बाद में कुछ सांसद शताब्दी रॉय के आवास पर गए थे। वह कोलकाता उत्तर लोकसभा क्षेत्र के कद्दावर सांसद हैं। वे इस क्षेत्र से लगातार जीतते आ रहे हैं और कोलकाता के स्थानीय संगठन पर उनकी मजबूत पकड़ है। सुदीप बंद्योपाध्याय और उनकी पत्नी नयना बंद्योपाध्याय को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बेहद करीबी और संकटमोचक माना जाता रहा है। नयना बंद्योपाध्याय टीएमसी विधायक हैं।

सुदीप बंधोपाध्याय के बागी होने की वजह

राजनीतिक हलकों में उन्हें टीएमसी के भीतर उन्हें ‘ओल्ड गार्ड’ (पुराने और वरिष्ठ नेताओं के गुट) का प्रमुख चेहरा माना जाता है। कई मौकों पर उनके अभिषेक बनर्जी के करीबी नेताओं से वैचारिक मतभेद भी चर्चा का विषय रहे हैं, लेकिन ममता बनर्जी के समर्थन के कारण उनकी हैसियत हमेशा शीर्ष पर बनी रही। ममता बनर्जी ने उनकी पत्नी को बंगाल में हार के बाद भी विधानसभा में डिप्टी लीडर बनाया था। सुंदीप बंधोपाध्याय टीएमसी के संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं। उनके शताब्दी रॉय के साथ दिखने से राजनीति गरमा गई है। अब यह चर्चा तेज हो गई है कि पुराने नेता के साथ होने पर क्या ममता बनर्जी पार्टी यानी तृणमूल कांग्रेस पर अपनी पकड़ बरकरार रख पाएंगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30