झीठ (पाटन) । झीठ पाटन में 3 जनवरी को सिंहा कलार समाज के लोगों ने अपने इष्ट देव सहस्त्रबाहु बहादुर कलारिन जयंती का आयोजन कर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं के द्वारा गली भ्रमण कर भक्ति पूर्ण माहौल में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने समाज में आपसी भाईचारा व एकता बनाए रखने के लिए उपस्थित सामाजिक बंधुओं माताओं एवं बच्चों को संबोधित करते हुए अपने समाज को संगठित रहने के लिये प्रोत्साहित किया गया।

साथ ही अपने समाज के सामाजिक भवन परिसर में स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिये अशोक, बादाम, व विद्यापति जैसे सुंदर पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पाटन जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती राम बाई गजानंद सिन्हा, केशव सिन्हा, ग्राम के सरपंच श्रीमती शशि कला (यशवंत सिंहा), बुधारू राम सिंहा, तिलम सिंहा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। पौधारोपण में छ. ग. पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डाँ अश्वनी साहू, डाँ शंकर सिंहा, डाँ लेखराम सिंहा, व समिति के वरिष्ठ सदस्य गीता लाल साहू भी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930