करसोग-  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग उपमंडल में पेश एक भयानक सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। पोखी-कटाड़ा सड़क मार्ग पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 24 वर्षीय युवा चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महोग डाकघर के तहत आने वाले कटाड़ा गांव का निवासी 24 वर्षीय डोली राज पुत्र घनश्याम शनिवार देर रात अपनी बोलेरो  गाड़ी (एचपी-01एम-6470) में पोखी से अपने घर कटाड़ा की ओर लौट रहा था। सफर के दौरान जब वह छला टला के पास पहुंचा, तो अचानक उसका गाड़ी से नियंत्रण छूट गया। देखते ही देखते बोलेरो सड़क से छिटक कर 500 फुट नीचे गहरी खाई में समा गई।  हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए।

वहीं हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। घने अंधेरे और गहरी खाई के बावजूद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई और पुलिस को सूचना देकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में उतरकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डोली राज की असामयिक मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीण बताते हैं कि डोली बेहद मेहनती, मिलनसार और सरल स्वभाव का युवक था। वह हर किसी के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहता था। उसकी मौत की खबर से पोखी, कटाड़ा और आसपास के गांवों के लोग स्तब्ध और गमगीन हैं।

विधायक ने जताया दुख, पुलिस ने शुरू की जांच
इस दर्दनाक हादसे पर करसोग के विधायक दीप राज ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए करसोग के डीएसपी चांद किशोर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस तकनीकी समेत अन्य सभी पहलुओं से मामले की गहन छानबीन कर रही है ताकि दुर्घटना के असल कारणों का पता चल सके।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30