नूंह : हरियाणा के नूंह में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दिल्ली-अलवर हाईवे पर आकेड़ा थाना क्षेत्र के पास एक स्विफ्ट कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। हादसे के वक्त ऑटो में कुल 6 लोग सवार थे। तेज रफ्तार कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मृतक की पहचान दिलशाद के रूप में हुई है, जो नगीना क्षेत्र के शाहपुर घाघस गांव का रहने वाला था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिय था।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे आरोपी तक पहुंचा जा सके।



















