मध्य प्रदेश के रायसेन में एक बलात्कारी जेल से जमानत पर बाहर आया और फिर उसने एक 35 साल की विधवा महिला के साथ रेप किया. महिला की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महिला का कहना है कि वो अपने आप को बचाने के लिए तीन घंटे तक चीखती-चिल्लाती रही. लेकिन उसकी मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया. फिर आरोपी ने उसके साथ बलपूर्वक रेप किया. यह मामला सांची के सलामतपुर थाने के अंतर्गत ग्राम अम्बाड़ी का है. जहां पर रात के अंधेरे में एक महिला तीन घंटे तक खुद को बचाने की कोशिश में चिल्लाती रही. महिला का बलात्कार करने के बाद आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गया. फिर थाने में पहुंचकर महिला ने आपबीती पुलिस को बताई. महिला ने पुलिस को बताया कि वो विधवा है और अकेले रहती है. रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे वो अपने घर में सो रही थी. तभी अचानक सेमरा गांव का रहने वाला आरोपी जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और तीन घंटे तक उसके साथ बलपूर्वक बलात्कार करता रहा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध मामला दर्ज कर लिया है.
रात के अंधेरे में खुद को बचाने घंटों चीखती-चिल्लाती रही महिला, मदद के लिए कोई भी नहीं आया आगे…
Previous Articleएक महीने में राज्य के पचास फीसदी से अधिक किसानों ने बेचा धान
Related Posts
Add A Comment


















