एक महिला अपने भतीजे से ही नैन लड़ा बैठी, भतीजे भी अपनी चाची को दिल बैठा। दोनों का प्यार परवान चढऩे लगा और एक दिन परिवार वालों को इस प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई। इसके बाद शर्म और लिहाज के चलते दोनों ने खौफनाक कदम उठा लिया। यह मामला हिण्डौन सिटी(करौली) के क्यारदा कला गांव का है जहां चाची और भतीजे ने प्रेम प्रसंग के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी और सदर थाना थाना पुलिस ने मंगलवार को दोनों के शव का हिण्डौन के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिए। जानकारी के मुताबिक क्यारदा कला गांव निवासी 30 वर्षीय विनीता जाटव को अपने ही भतीजे अरुण जाटव से प्यार हो गया। जानकारी के मुताबिक दोनों के प्रेम प्रसंग का पता घरवालों को लग गया, जिसके बाद शर्म लिहाज के कारण दोनों ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने का फैसला कर लिया और दोनों अपने घर से चल दिए। हिण्डौन के बाजना रेलवे फाटक के पास आकर दोनों दिल्ली से मुंबई जा रही दुरन्तो एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गए। दुर्घटना की सूचना लोको पायलट से मिली सूचना के बाद जीआरपी और हिण्डौन सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं ग्रामीणों की भीड़ लग गई, लेकिन दोनों की शिनाख्त नही हो सकी. जिसके बाद पुलिस ने शव हिण्डौन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए। मंगलवार को दोनों की शिनाख्त हुई और परिजन मोर्चरी पहुंचे जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से दोनों के बारे में जानकारी ली और चिकित्सकों से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31