बाड़मेर (राजस्थान) , बालोतरा के पाटोदी क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रोडवेज बस और कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत में कार सवार 4 सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चारों भाई मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे और अब घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा है। उनके माता-पिता बुजुर्ग हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कार सवार चारों भाई किसी कार्य से पाटोदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही रोडवेज बस की कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले थम गईं सांसें

हादसे में उदाराम पुत्र भंवराराम, रेखाराम पुत्र भंवराराम, विश्नाराम पुत्र भंवराराम तथा जोगाराम पुत्र भंवराराम गंभीर रूप से घायल हो गए। दो युवकों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटोदी पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को बालोतरा रेफर किया गया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। चारों मृतक पाटोदी के निकटवर्ती कोडूका गांव के निवासी तथा सगे भाई थे।

कार के परखच्चे उड़े

मिली जानकारी के मुताबिक, कार सवार चारों भाई किसी काम से पाटौती गांव होकर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस की कार से टक्कर हो गई। हादसे में तेज धमाका सुनकर ग्रामीण घटनास्थल तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने कार में फंसे सभी चारों लोगों को कार के दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला। लेकिन अस्पताल ले जाने से पूर्व ही सभी चारों लोगों की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने दरवाजे तोड़कर निकाले शव

हादसे के बाद कार में शव फंस गए। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत कर कार के दरवाजे तोड़े और सभी को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शवों को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पाटोदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेघवाल समाज सहित विभिन्न समाजों के लोग एकत्रित हुए। मुआवजे की मांग को लेकर परिजन एवं ग्रामीण अस्पताल परिसर में मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31