दुर्ग। छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरशन ने भिलाई विधायक और महापौर देवेन्द्र यादव से की मुलाकात किया। इस दौरान शिक्षकों के वेतन विसंगति, लंबित वार्षिक वेतन वृद्धि, मंहगाई भत्ता व एरियस राशि ,दो वर्ष संविलियन वेतन वेटेज, अनुकंपा नियुक्ति बंधुओं के लिए विशेष रूप से ध्यानाकर्षण किया, पदोन्नति का मामला उठाया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाल ने विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव से कहा कि संगठन आपके माध्यम से शासन तक अपनी बात पहुंचाना चाहता है जिस पर उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनका पूरा समर्थन शिक्षकों के मांग के साथ है और जरूर शासन तक हमारी मांग को रखेंगे। संगठन ने उनका आभार प्रकट किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाल के नेतृत्व में, प्रदेश संयोजक रामकृष्ण देवांगन, प्रदेश सलाहकार गौतम चंद्राकर, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ममता सूर्यवंशी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरशन की भिलाई विधायक और महापौर देवेन्द्र यादव से मुलाकात:शिक्षकों के वेतन विसंगति, लंबित वार्षिक वेतन वृद्धि, पदोन्नति सहित अन्य मुद्दे उठाए गए…
Related Posts
Add A Comment



















