Nainital Road Accident: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर-नैनीताल मार्ग पर बुधवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मेरठ से आए यात्रियों से भरा एक टेम्पो ट्रैवलर सड़क से लगभग 20 से 25 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल रात डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि टेम्पो ट्रैवलर खुर्पाताल रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और कुछ यात्री वाहन में फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और अग्निशमन बल की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। वाहन में चालक सहित कुल 29 लोग सवार थे। सभी यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने नाजरीन (32) निवासी मेरठ और फरद बेगम (40) निवासी मेरठ को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायलों को सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर किया गया है। 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार अधिकांश यात्री मेरठ के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी थे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की आशंका जताई जा रही है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31