What's Hot

छात्र ने शिक्षिका की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लिख दी अश्लील बातें, छात्र समेत दो अरेस्ट

अभिभावकों से जुड़ी यह खबर बेहद अहम है. बदलते दौर में जिंदगी पूरी तरह इंटरनेट और सोशल मीडिया पर निर्भर है, लेकिन अक्सर अभिभावक अपने बच्चों को नजऱअंदाज़ करते रहते हैं कि आखिर उनके बच्चे सोशल मीडिया और इंटरनेट का प्रयोग किस तरह से कर रहे हैं? आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें छात्र की करतूत ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, वहीं उसके परिजन भी शर्मसार हैं. शहर के एक कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका के नाम से 11वीं के छात्र ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी. छात्र शिक्षिका से ट्यूशन पढ़ता था. उनका मोबाइल नंबर और फोटो एडिट करके भी सोशल साइट्स पर डाल दिए. इस पर एस्कार्ट सर्विस लिखकर अश्लील बातें भी लिख दीं. मोबाइल नंबर पॉर्न वेबसाइटों पर भी डाल दिया. दो महीने पहले शिक्षिका पर अंजान लोगों के कॉल आने शुरू हो गए. शिक्षिका ने एसएसपी से शिकायत की. साइबर क्राइम सेल ने जांच की तो मामला खुल गया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग छात्र और उसके एक रिश्तेदार युवक को गिरफ्तार कर लिया.
शिक्षिका के प्रति आकर्षित था छात्र
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि छात्र शिक्षिका के प्रति आकर्षित होने लगा था. वह पहले उनके स्कूल में ही पढ़ता था. मगर, बाद में स्कूल छोड़ दिया. स्कूल छूटने पर शिक्षिका से पढऩे की कोशिश की, इसलिए ट्यूशन लगा लिया. शिक्षिका दोगुनी उम्र की थी. इसके बावजूद वह उनके प्रति आकर्षित था. शिक्षिका ने उसकी हरकत को नजरअंदाज कर दिया. इस पर वो ट्यूशन छोड़कर चला गया. बाद में उनके नंबर और फोटो का गलत प्रयोग किया. बेटे की गलती पर परिजन भी माफी मांग रहे थे. इसको लेकर आगरा एसएसपी बबलू कुमार ने लोगों से दो तरह की अपील की है कि एक तरफ अभिभावकों से अपील की है कि, इनके बच्चे इंटरनेट और सोशल मीडिया का प्रयोग किस तरह कर रहे हैं, इस पर नजऱ रखें. तो वहीं खासकर महिलाओं, छात्राओं और युवतियों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी सार्वजनिक तौर पर शेयर करने से बचें और हो सके अपने फोटो, वीडियो और मोबाइल नंबर ना ही डालें, ताकि शरारती तत्व इसका गलत फायदा ना उठा सकें.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031