रायपुर। रायपुर के फुटपाथों पर खुले आसमान के नीचे गुजर बसर कर रहे लोगों हेतु वक्ता मंच द्वारा संचालित नि:शुल्क रात्रि भोजन वितरण कार्यक्रम के आज 20 दिन पूर्ण हो गये। वक्ता मंच के इस सेवा कार्य को व्यापक प्रतिसाद मिल रहा है। ठंड के मौसम में आधी रात भूखे सो रहे लोगों को जगाकर मंच के कार्यकर्ता गरमा गरम भोजन के पैकेट, पानी पाउच और मास्क प्रदान कर रहे है। भोजन पैकेट में रोटी, सब्जी, दाल व चावल होता है। पैकेट मिलने पर सामने वाले के चेहरे पर जो संतुष्टि का भाव होता है वही वॉलिंटियर्स के लिए उपहार होता है। दिसंबर-जनवरी की सर्द रातों में देर तक फुटपाथों पर घूमते रहना एक कठिन कार्य है। लेकिन सही हाथों तक भोजन पहुँचाने के बाद सामने वाले व्यक्ति के चेहरे पर जो मुस्कान और आभार का भाव उभरता है उससे वॉलिंटियर्स अपनी सारी तकलीफे भूल जाते है। निश्चित रूप से वक्ता मंच के वॉलिंटियर्स की यह जिद्द ही इस सेवाभावी योजना को अनवरत रूप से आगे ले जाएगी।

वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि देश के बड़े शहरों में बड़ी संख्या में फुटपाथों पर गुजर बसर करने वाले लोगों के लिए वहां की सामाजिक संस्थाएं बहुत से सेवा कार्य संचालित करती है। इससे प्रेरणा लेकर वक्ता मंच द्वारा रायपुर में यह अभिनव पहल की गई है। वितरण कार्यक्रम में शुभम साहू, हेमलाल पटेल, दुष्यंत साहू, डॉ इंद्रदेव यदु, संतोष धीवर, विकास तम्बोली, मनीष पटेल, दुर्गेश साहू, संजय साहू, यशवंत यदु सहित अनेक कार्यकर्ता नियमित भागीदारी कर रहे है। उल्लेखनीय है कि वक्ता मंच द्वारा विगत 20 दिनों से प्रति रात्रि यह योजना चलाई जा रही है एवं इसे स्थायी रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में बढ़ती ठंड के दृष्टिगत मंच द्वारा रजाई,कंबल व शाल भी बांटे जा रहे है।

राजधानी के वरिष्ठ समाजसेवियों के सहयोग से चलाई जा रही इस योजना में अब बड़ी संख्या में नौजवान कार्यकर्ता, दानदाता एवं सामाजिक कार्यकर्ता जुड़ते जा रहे है। अतिशीघ्र राजधानी के आसपास के शहरों में इसका विस्तार प्रस्तावित है। अब तक रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मेकाहारा, देवेन्द्र नगर, संतोषी नगर, कालीबाड़ी, पचपेड़ी नाका, बूढ़ापारा, लाखे नगर, रामसागर पारा, फाफाडीह, टिकरापारा, तेलीबांधा, भाटागांव सहित विभिन्न क्षेत्रों में वितरण कार्यक्रम किया जा चुका है। अन्नदान महादान है इस थीम पर जारी इस कार्य मे सहयोग देने के इच्छुक व्यक्ति मो नंबर 9165599995 पर सम्पर्क कर सकते है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031