रायपुर। घरों या अन्य स्थानों का सेप्टिक टैंक मच्छरों के लिए ब्रीडिंग होम जैसा कार्य करता है, जो उनकी संख्या बढ़ाने में सहायक बनता है। सेप्टिक टैंक के एग्जिट पाइप से दूषित हवा निकालने के स्थान पर स्टील या किसी भी प्रकार की जाली लगा देने से मच्छर एग्जिट पाइप के माध्यम से सेप्टिक टैंक में पहुंचकर आश्रय नहीं ले पाते है और न ही यहां के गंदे पानी में अंडे दे पाते है। इससे उनकी संख्या बढऩे में कमी आती है। उल्लेखनीय हैं कि मच्छर के माध्यम से डेंगू, मलेरिया या अन्य तरह की बीमारी होने का संभावना रहती है। यदि सेप्टिक टैंक खुला या पूरी तरह से पैक नहीं है, ब्लाक के बीच दरार या रिक्त स्थान से टूटा हुआ है या वेंट पाइप स्क्रीन की कमी है तो भी वहां से मच्छर सेप्टिक टेंक में पहुंचकर वहां के पानी में अंडे देते है। इसलिए इनका नियमित रूप से निरीक्षण करना और आवश्यक मरम्मत करना जरूरी है। केन्द्र शासन के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र कार्यालय द्वारा इसके लिए स्क्रीन जाली लगाने की सलाह दी जाती है।
सेप्टिक टैंक के एग्जिट पाइप में जाली लगाने से मच्छरों की संख्या में कमी आती है
Previous Articleठंड से कांपेंगे लोग, यहां होगी आफत की बारिश
Next Article बैग व्यवसाय : आत्मनिर्भर होने एक नया मिसाल पेश
Related Posts
Add A Comment



















