नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय द्वारा राज्य की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। वर्ष 2004 बैच के वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को अब पुलिस महानिरीक्षक (IG), बस्तर रेंज, जगदलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले, श्री मीणा पुलिस मुख्यालय (PHQ) नवा रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उनकी यह नियुक्ति अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IPS बद्रीनारायण मीणा बनाए गए बस्तर रेंज के नए आईजी
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















