रायपुर। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश नेता राज्य आंदोलनकारी अनिल दुबे, जी.पी.चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा, जागेश्वर प्रसाद, महेंद्र कौशिक, लालाराम वर्मा, चेतन देवांगन, गोवर्धन वर्मा, बृजबिहारी साहू, ईश्वर साहू, गिरधारी ठाकुर, चंद्रप्रकाश साहू ने राज्य सरकार को आगाह किया है कि मौसम की खराबी को देखते हुए धान खरीदी में तेजी लायें। साथ ही साथ पर्याप्त मात्रा में बारदाना की व्यवस्था करे, धान खरीदी केंद्रों में भरी धान की ढेरी का उठाव किया जावे। ताकि किसानों को धान बेचने में परेशानी का सामना न करना पड़े। किसान मोर्चा के नेताओं ने खरीदी किये गए धान की भुगतान मंडी अधिनियम के मुताबिक 12 घंटे से 72 घंटे के भीतर समय सीमा में करने की मांग किया है। देरी से भुगतान करने पर सरकार को सरचार्ज और ब्याज सहित भुगतान करना होगा।
Previous Articleब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा ने बढ़ाया किसानों का मान
Next Article मुख्यमंत्री का तूफानी दौरा जारी, 9-10 बस्तर संभाग
Related Posts
Add A Comment


















