क्या आप भी अपनी गाड़ी की चाबी को कार में ही भूल जाते हैं? अगर हां तो सतर्क होने का वक्त आ गया है. पंजाब के मोहाली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां व्यक्ति ने चाबी गाड़ी में लगी हुई छोड़ दी. और चोर आए उस गाड़ी को लेकर चले गए, हैरान करने वाली बात ये है कि जब चोर गाड़ी ले जा रहे थे तो शख्स की पत्नी भी उसी में बैठी थी. मोहाली के डेरा बस्सी इलाके में ये मामला दर्ज किया गया है. शिकायत के मुताबिक, दो चोरों ने गाड़ी को चुरा लिया, लेकिन जब पता लगा कि उसमें महिला भी बैठी है तो उसे पांच किमी. दूर जाकर छोड़ दिया और फिर गाड़ी ले गए. पुलिस के मुताबिक, ये गाड़ी चंडीगढ़-अंबाला हाइवे पर खड़ी थी. तभी वहां दो शख्स आए, एक ने गाड़ी चालू की और दूसरे ने महिला का मुंह बंद किया. महिला को कुछ दूरी के बाद ही गाड़ी से फेंक दिया गया. जिसके बाद महिला ने अपने पति को फोन किया. जानकारी के मुताबिक, शख्स स्कूल में बच्चों की फीस जमा करने गया था. लेकिन बाहर गाड़ी में चाबी लगी हुई छोड़ गया था. पुलिस की ओर से अब कार को ढूंढने की कोशिश की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है. हालांकि, अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. गौरतलब है कि चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर पडऩे वाला ये इलाका चंडीगढ़ एयरपोर्ट के काफी करीब हैय इससे पहले भी इस क्षेत्र में बदमाशों द्वारा छीना-झपटी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31