What's Hot

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान से मारने की साजिश से जुड़ा एक पत्र मिला है. ओडिशा के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास नवीन निवास के पते पर दो दिन पहले पत्र में उनको जान से मारने की साजिश रचे जाने की जानकारी दी गई है. साथ ही पत्र लिखने वाले कुछ वाहन नंबरों का उल्लेख करते हुए यह भी दावा किया है कि इन वाहनों से नवीन पटनायक का पीछा किया जा रहा है. यह पत्र मिलने के बाद सीएम नवीन पटनायक की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. सूत्रों के मुताबिक सीएम को जान से मारने की साजिश की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इसके लिए एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी भी गठित कर दी गई है. पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है. जानकारी के मुताबिक नवीन निवास के पते पर सीएम को संबोधित करने वाला हाथ से लिखा एक पत्र मिला. इस पत्र में लिखा गया है कि कुछ कॉन्ट्रैक्ट किलर्स उनकी हत्या के लिए लगाए गए हैं. इसके लिए उन्हें सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल्स के साथ ही एके-47 जैसे हथियार दिए गए हैं. पत्र लिखने वाले 17 कार के नंबर भी लिखे हैं, जिनसे सीएम का पीछा किए जाने की बात लिखी गई है. पत्र में यह भी दावा किया गया है कि उनकी हत्या के लिए हथियार ओडिशा पहुंच चुका है. साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड महाराष्ट्र के नागपुर में रहता है. पत्र में न केवल मास्टरमाइंड के नागपुर में रहने का दावा किया गया है, बल्कि उसकी कार के नंबर का भी उल्लेख किया गया है. पत्र मिलने के बाद हरकत में आए गृह विभाग ने डीजीपी और पुलिस कमिश्नर को अलर्ट करते हुए जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. गृह विभाग ने सीएम पटनायक के आवास, दफ्तर और यात्रा के समय रास्ते में सुरक्षा कड़ी करने के भी निर्देश दिए हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031