रायपुर। भाठागांव में जली हुई लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बताया जाता है कि लेनेदेन के विवाद को लेकर आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक और आरोपी के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने बताया कि चंगोराभाठा रायपुर निवासी शेखर सहित दो लोगों ने हत्या की थी, उसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए उसकी लाश को जलाने का प्रयास किया था। लेकिन मौके पर आरोपियों ने सुराग छोड़ दिया, जिसके आधार पर राजधानी पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि मृतक वकील और आरोपी शेखर के बीच लेनदेन को लेकर विवाद था। शेखर ने सामान ले जाने के बहाने वकील रात्रे को घटनास्थल पर बुलाया, उसके बाद उसे शराब पिलाई गई। वकील रात्रे के नशे में आते ही शेखर और एक अन्य ने उसे मैदान में चाकू घोपा, उसके बाद पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। साक्ष्य छिपाने की नीयत से आरोपियों ने पेट्रोल से भिगोकर लाश को आग लगा दिया और वहां से फरार हो गए।
भाठागांव में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, आरोपी और मृतक के बीच लेनदेन को लेकर था विवाद
Previous Articleस्लोगन प्रतियोगिता : अब तक 9500 प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन
Related Posts
Add A Comment


















