MP desk: मध्यप्रदेश के हरदा जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक विवाहित महिला के साथ पति के सामने देवर समेत दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोप है कि दोनों ने बारी-बारी दरिंदगी की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला हरदा जिले में से सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि बीती 12 जून को उसके पति और सास ने उससे पैसों की मांग की गई। आरोप है कि मायके फोन कर 10 हजार रूपए मंगवाने को कहा। पीड़िता ने बताया कि उसका मायका परिवार आर्थिक तौर पर कमजोर है। ऐसे में वह उन्हें पैसों के लिए परेशान नहीं कर सकती है। जिस वजह से महिला ने पति और सास को पैसे मंगाने से इंकार कर दिया।
आरोप है कि पति और सास के सामने उसके देवर और मामा ससुर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता रोती-बिलखती नहीं। लेकिन, उस पर किसी ने तरस नहीं खाया। इसके बाद अगले दिन विवाहिता किसी तरह ससुराल के चंगुल से निकलकर भाग निकली। महिला ने अपने मायके जाकर नर्मदापुरम जिले के इटारसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
जिसके बाद यह रिपोर्ट हरदा के सिटी कोतवाली थाने को भेजी गई, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। आरोप में पति, सास, देवर और मामा ससुर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।



















