मनाली: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जिले के उदयपुर उपमंडल में पहाड़ी से गिरे एक पत्थर की चपेट में आने से हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक परिचालक की जान चली गई। मृतक की पहचान ज्ञान सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मंडी जिले की जोगिंद्रनगर तहसील के लडभड़ोल गांव का रहने वाला था।

मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब 7 बजे पेश आया। एचआरटीसी केलांग डिपो में तैनात परिचालक ज्ञान सिंह म्याड़ घाटी के धोन्दल नाले के पास खड़ा होकर हाथ-मुंह धो रहा था। इसी दौरान ऊपर पहाड़ी से अचानक एक पत्थर गिरा। यह पत्थर सीधे ज्ञान सिंह के सिर पर लगा, जिससे उसे गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंचित शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पहाड़ी से गिरे पत्थर की वजह से परिचालक ज्ञान सिंह के सिर में गहरी चोट लगी थी, जो उनकी मृत्यु का कारण बनी।

विधायक अनुराधा राणा ने जताया शोक
लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने एचआरटीसी परिचालक की इस आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक जताते हुए कहा कि मृतक का शव फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए केलांग अस्पताल लाया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक घर (मंडी) पहुंचाया जाएगा। विधायक ने एचआरटीसी प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करें। उन्होंने कहा कि हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं और प्रशासन उनके साथ खड़ा है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031