What's Hot

अमरावती : सीएम चंद्राबाबू ने गुरुवार को अपने फेसबुक और एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। साथ में उन्होंने कैप्शन में एक लाइन लिखी। कल गुडूर की यात्रा के दौरान एक नए दोस्त से मिलकर बहुत अच्छा लगा। इस वीडियो में उनकी नई दोस्त से बातचीत को भी सामने आई। उन्होंने अपनी बुजुर्ग दोस्त से हालचाल पूछा और NTR भरोसा सोशल सिक्योरिटी पेंशन की रकम दी।

सीएम के सामने गिनने लगी नोट

पूरी बातचीत में मजेदार यह रहा कि पेंशन पाने वाली बुजुर्ग महिला उनके सामने ही नोट गिनने लगीं। सीएम नायडू ने उनके पूछा कि आप इन पैसों का क्या करेंगी? फिर उन्होंने हंसी-ठिठोली करते हुए कहा कि क्या आप यह पैसा मुझे देंगी। उन्होंने सारे नोट उनकी ओर बढ़ा दिए। जब चंद्राबाबू जाने लगे तो उनकी नई दोस्त ने कई बार बाय-बाय करते हुए विदाई दी। इसके बाद चंद्राबाबू उस परिवार के बच्चों से मिले।

डोर स्टेप पेंशन डिलिवरी की शुरुआत

दरअसल, आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने नेल्लोर में गुडूर विधानसभा क्षेत्र के पुन्नापावरीपालेम में पेंशन पाने वालों के घर पहुंचे थे। अपने दौरे में उन्होंने पेंशन पाने वालों से बातचीत की, उनका हाल-चाल जाना। आंध्र प्रदेश में डोर स्टेप पेंशन डिलिवरी की शुरुआत की गई, जिसके तहत बुजुर्गों को पेंशन से जुड़ी सारी औपचारिकताएं घर बैठे पूरी हो जाएंगी। चंद्राबाबू नायडू ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं बिना किसी परेशानी के हर पात्र नागरिक तक पहुंचेगी।

नेल्लोर के विकास को लेकर दी जानकारी

इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि नेल्लोर जिला विकास और संपत्ति बनाने के मामले में भारत के सबसे आगे रहने वाले जिलों में से एक बनेगा। उन्होंने कहा कि NDA गठबंधन के तहत नेल्लोर ग्रामीण को सबसे ज्यादा डिवेलपमेंट प्रोजेक्ट्स दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। संतुलित क्षेत्रीय विकास सरकार का मुख्य उद्देश्य है, जिसमें विशाखापत्तनम, अमरावती और तिरुपति तीन क्षेत्रीय विकास केंद्रों के रूप में काम करेंगे। रामायपटनम पोर्ट, कृष्णपटनम पोर्ट और दुगाराजपटनम पोर्ट और जहाज निर्माण परियोजना जैसी बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं इस क्षेत्र की तस्वीर बदल देंगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031