Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार को एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और ब्यूटिशियन की कथित तौर पर उसके पति ने चाकू गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, घटना सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे की है, मृतका की पहचान निशा चौहान (40) के रूप में हुई है और वह सोशल मीडिया पर सक्रिय थी और ब्यूटिशियन का काम करती थी।

सरधना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) आशुतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को हर्रा कस्बे में एक महिला की हत्या की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निशा और उसके पति प्रदीप के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान प्रदीप ने कथित तौर पर पत्नी पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान बीच-बचाव करने पर दंपति का एक बच्चा भी मामूली रूप से चोटिल हो गया। अधिकारी ने बताया कि पत्नी पर हमला करने के बाद प्रदीप ने भी खुद पर चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे घायल अवस्था में हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031