Jharkhand News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड और शहर में बढ़ते अपराध के विरोध में शुक्रवार को एनडीए के आह्वान पर जमशेदपुर बंद का व्यापक असर देखने को मिला। शहर के प्रमुख बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और कई पेट्रोल पंप बंद रहे, जबकि परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हुई। दूसरी ओर, सरायकेला के आदित्यपुर में बंद के दौरान सड़क पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

कई इलाकों में बंद रहीं दुकानें
जमशेदपुर के साकची, गोलमुरी, बर्मामाइंस, टेल्को, टिनप्लेट, सिदगोड़ा, बारीडीह समेत कई इलाकों में दुकानें बंद रहीं। बंद समर्थक विभिन्न बाजारों में घूमकर व्यापारियों से सहयोग की अपील करते नजर आए। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। बंद का असर शहर की परिवहन व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दिया। शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली मिनी बसों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा, जबकि सड़कों पर इक्का-दुक्का ऑटो ही नजर आए। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
उधर, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई और लगातार गश्त की जाती रही। वहीं, सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में भाजपा और समर्थित हिंदूवादी संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। सुबह से ही बंद समर्थक हिमांशु सिंह के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। आदित्यपुर टोल ब्रिज के समीप प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 40 भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। 

हिरासत में लिए गए लोगों में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, विहिप जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास समेत कई स्थानीय भाजपा नेता शामिल हैं। आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने यातायात बाधित कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031