हरिद्वार : हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन (अनाज क्रांति) द्वारा आयोजित किसान महाकुंभ में महिला डांसरों का डांस करते हुए वीडियो सामने आया है। जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है। वीडियो हर की पौड़ी के सामने स्थित वीआईपी घाट का बताया जा रहा है। जिसमें भारतीय किसान यूनियन (अनाज क्रांति) द्वारा आयोजित किसान महाकुंभ में महिला डांसरों के फिल्मी गीतों पर प्रस्तुति दे रही हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों द्वारा नोट भी उड़ाए गए। वीडियो सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ। धार्मिक संगठनों ने इसे हरिद्वार की मर्यादा के खिलाफ बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

हरिद्वार में बीते एक माह से विभिन्न किसान संगठनों द्वारा अलग-अलग चिंतन शिविर और किसान सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। 2 और 3 जुलाई को भारतीय किसान यूनियन (अनाज क्रांति) की ओर से वीआईपी घाट पर किसान महाकुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें कई किसानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कृषि, खेती की चुनौतियों और किसान हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा की बात कही गई थी।

महिलाएं और किसान भी जमकर थिरके

कार्यक्रम के दौरान मंच पर महिला डांसरों द्वारा फिल्मी गीतों पर प्रस्तुति दी गई। जिसमें महिलाएं और किसान भी जमकर थिरकते हुए नजर आए। आयोजन स्थल से किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिए। कुछ लोग डांस के दौरान महिला कलाकारों पर नोट उड़ाते भी नजर आए।

कार्यक्रम के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है। वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक संगठनों ने नाराजगी जताई है। कार्यक्रम हर की पौड़ी के सामने स्थित वीआईपी घाट पर हुआ। जो कि हिंदू धार्मिक आस्था का केंद्र हैें। हालांकि आयोजन करने वाले समर्थकों का कहना है कि ये केवल सांस्कृतिक प्रस्तुति थी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031