डेस्क : हरियाणा के फतेहाबाद से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पॉल्ट्री फार्म पर मजदूरी करने वाले पिता-पुत्र नहर में नहाते समय बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचा और जांच शुरु कर दी। 

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला विष्णु अपनी पत्नी के साथ पॉल्ट्री फार्म पर काम करता था। दोपहर को वह अपने 17 वर्षीय बेटे सुभाष के साथ नहाने के लिए गया था, साथ में सहकर्मी बीरु भी था। जब तीनों नहर में नहाने के लिए उतरे तो सुभाष का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

दोनों ने बच्चे को बचाने के लिए उफनते पानी में छलांग लगा दी। हालांकि बीरु किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि पिता-पुत्र दोनों पानी के बहाव में बह गए। 

हादसे के बाद से ही पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चला रही है। अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रैस्क्यू अभियान जारी है।   

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031